भोपाल 29 मई (आरएनएस)। दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने विधानसभा क्षेत्र की रोशनपुरा बस्ती एवं वार्ड 29 की राहुल नगर बस्ती का निरीक्षण किया। रोशनपुरा बस्ती के ग्वाल मोहल्ला बापू की कुटिया के पीछे गणेश मंदिर सहित अनेक गलियों में जाकर लोगों से बात की उनकी समस्याओं को जाना और उपस्थित अधिकारियों को तुरंत उनके निराकरण के लिए निर्देश दिए गए।
वार्ड 29 की राहुल नगर बस्ती में स्थित हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना कर मंदिर की महिला भजन मंडली को ढोल मंजीरा झांझर सहित और सामग्रियां भेंट की। राहुल नगर बस्ती के निवासियों से द्वार जाकर उनसे संवाद किया उनकी समस्याओं की सूची बनाकर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण के लिए निर्देशित किया।
अपने विधायक को अपने द्वार पर देख लोग अत्यंत प्रसन्न हुए और उनका स्वागत किया गया, उन्होंने सभी समस्याओं की सूची बनाकर समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द करने का निर्देश नगर निगम पीडब्ल्यूडी एमपीईबी के अधिकारियों को दिया।
निरीक्षण के दौरान विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा मंडल, अध्यक्ष पारस नरवरिया, मंडल अध्यक्ष हेमंत बडगैया, महामंत्री पंकज त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता संतोष ब्रह्मभट्ट, सरोज बाथम, ओम प्रकाश यादव, आशा रामोजी, हरीश यादव, रामगोपाल, रतिराम पाल, संजीव वर्मा, रेखा औरैया, रिंकी सिंह, राजवेंद्र तिवारी सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

