भोपाल 29 मई (आरएनएस)। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर, बोर्ड, टेबिल, कुर्सी, स्टूल, सब्जी की दुकानें, एवं दुकानों के बाहर रखा सामान आदि को हटाया और ठेले, गुमठी, तखत, कैरेड आदि जप्त किये। निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए बैरागढ़ सी.टी.ओ. रोड से नाले के पास अवैध रूप से बना 01 शेड जेसीबी के माध्यम से तोड़ा।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शुक्रवार को नेहरू नगर पलकमति परिसर, जवाहर चौक, शाहपुरा मनीषा मार्केट, बिट्टन मार्केट, रोहित नगर, बावडिय़ा कला, अयोध्या बायपास, जहांगीराबाद, हमीदिया रोड, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं.-06, सिंधी कालोनी चौराहा, बैरागढ़ सीटीओ रोड, आशाराम तिराहा, गांधी नगर बस स्टॉप, सब्जी मंडी आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए रोहित नगर सर्विस रोड से अवैध रूप से बना 01 बांस बल्ली का टपरा तोड़ा। निगम अमले ने विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर, बोर्ड, टेबिल, कुर्सी, स्टूल, सब्जी की दुकानें, एवं दुकानों के बाहर रखा सामान आदि को हटाया और 02 ठेले, 02 गुमठी, 03 तखत, 06 कैरेड आदि को जप्त किया।
इसके अतिरिक्त निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए बैरागढ़ सी.टी.ओ. रोड से नाले के पास अवैध रूप से बना 01 शेड जेसीबी के माध्यम से तोड़ा।

