कहा- सुझावों से पर्यटन और व्यापार दोनों को मिलेगा बढ़ावा
प्रयागराज 29 मई (आरएनएस)। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मण्डल महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल की अध्यक्षता मे प्रयागराज के विकास और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज से मुलाक़ात किया और सुझाव रखे।
व्यापार मंडल द्वारा दिए गए सुझावों में सुरक्षा व्यवस्थाके लिये एयरपोर्ट मार्ग पर हो रही रेलिंगों की चोरी रोकना, श्रद्धालुओं के लिए संगम क्षेत्र में स्थायी शेड्स और वाटर कूलर लगाना, शेष शहर की ब्रांडिंगके लिये प्रमुख प्रवेश द्वारों पर आकर्षक होर्डिंग्स और डिजिटल टीवी स्क्रीन लगाना आदि प्रमुख हैं।
इन सुझावों के सम्बन्ध मे इन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नें बताया कि प्रयागराज के विकास के लिए इन सभी सुझावों पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
प्रयागराज प्रशासन पहले से इन सुझाव पर कार्य कर रहा है।प्रयागराज मण्डल के कमिश्नर द्वारा रक्षा विभाग के संपर्क मे है जिससे प्रयागराज मे संगम आने वाले श्रीद्धआलो को आराम करने के लीये शेड वा इस गर्मी मे शेड की व्यवस्था स्वच्छ पीने का पानी वाटरकुलर वा अन्य सुविधा दी जा सके साथ ही पी डब्लू डी विभाग को भी ग्रिल चोरी रोकने वा निरंतर रखरखाव के लीये कहा गया है।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी ने विश्वास व्यक्त किया कि इन सुझावों पर गंभीरता से कार्य होने से प्रयागराज की छवि और अधिक सुदृढ़ होगी तथा पर्यटन एवं व्यापार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
प्रतिनिधि मण्डल मे वरिष्ठ महामंत्री नवीन अग्रवाल, महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती रौशनी अग्रवाल, महिला मण्डल की महामंत्री एडवोकेट मनोरमा गोस्वामी, महामंत्री अभिषेक केशरवानी, एडवोकेट मनोज गोस्वामी, हर्ष जायसवाल, पियूष पांडे, विकास वैश्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

