प्रयागराज 29 मई (आरएनएस)। मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग हरिमोहन के निर्देशन में प्रयागराज मंडल में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में स्क्वाड ड्यूटी के माध्यम से व्यापक टिकट जांच की गई। उप मुख्य टिकट निरीक्षक प्रयागराज छिवकी रविकांत त्रिपाठी ने स्क्वाड ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करते हुए कुल 134 मामले दर्ज किए तथा ?1,56,650/- की रिकॉर्ड व्यक्तिगत टिकट चेकिंग आय अर्जित की। उनकी यह उपलब्धि उनके कर्तव्यनिष्ठ, सजग एवं प्रतिबद्ध कार्यशैली का परिचायक है।
इसी क्रम में उप मुख्य टिकट निरीक्षक प्रयागराज कौशल कुमार ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 108 मामले दर्ज किए तथा ?1,15,700/- की प्रभावशाली टिकट चेकिंग आय अर्जित की। उनका यह उत्कृष्ट योगदान टिकट चेकिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध हुआ।
दोनों कर्मचारियों का यह सराहनीय प्रदर्शन न केवल प्रयागराज मंडल के लिए गौरव का विषय है, बल्कि समस्त टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए प्रेरणास्रोत भी है। इस प्रकार की उपलब्धियाँ यह सिद्ध करती हैं कि सक्रिय कार्यशैली, समर्पित प्रयास एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से असाधारण परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

