देहरादून 29 मई (आरएनएस)। बारिश के बावजूद प्रदूषण का स्तर कम नहीं हुआ है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 के आसपास बना हुआ है, जो सामान्य से खराब श्रेणी में माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार हल्की बारिश से धूल और प्रदूषक कण पूरी तरह नहीं बैठ पाए, जबकि वाहनों का धुआं, निर्माण कार्य और जंगलों की आग से उठने वाला धुआं भी हवा की गुणवत्ता पर असर डाल रहा है। सुबह और शाम के समय कई इलाकों में हवा में धुंध जैसी स्थिति बनी रही। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

