देहरादून 29 मई (आरएनएस)। गोर्खाली सुधार सभा की मोहब्बेवाला शाखा ने शुक्रवार को अपने वार्षिक अधिवेशन में मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति बांटी। शाखाध्यक्ष ललित थापा की अध्यक्षता में हुए आयोजन में सभा के केन्द्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह की मौजूदगी में वैष्णवी थापा, सौरभ शर्मा को छात्रवृत्ति दी गई। वयोवृद्ध समाजसेवी रतन बहादुर थापा को सम्मानित किया गया। मौके पर कृष्ण मोहन राई, उदय कुमार राई, आरबी थापा, दुर्गा शर्मा, नीना पुलामी, लक्ष्मी थापा राई आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

