देहरादून 29 मई (आरएनएस)। बल्लूपुर के कमला नगर में शुक्रवार को नवनिर्मित पार्क का पार्षद कोमल वोहरा ने विधिवत उद्घाटन किया। इस पार्क में ओपन जिम , वाकिंग ट्रैक और झूले आदि लगाए जाएंगे। पार्षद कोमल दीप वोहरा ने कहा कि उनके वार्ड में कुल छह पार्क हैं और उनका संकल्प है कि जनहित में बच्चों, बुजुर्गों एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सहयोग से पार्कों में ओपन जिम, बच्चों के झूले तथा पैदल चलने के लिए बेहतर फुटपाथ जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों में वार्ड के चार पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया जा चुका है और आगे भी यह कार्य लगातार जारी रहेगा।कार्यक्रम में डॉ. शशांक गंधे, एकता चड्ढा, प्रीति अहूजा, दीपक मधु लांबा, आरएल मेहंदीरत्ता, अशोक सूद, बीएस रावत, मिनाल गंधे, सुधीर सिंह, सचिन कुमार, पंडित विश्वास शुक्ला, सार्थक बतरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

