हरिद्वार,30 मई(आरएनएस)। राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के तहत विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिडकुल स्थित एक्मस कंपनी व जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिमरनजीत कौर ने कहा कि धूमपान स्वास्थ्य को बीमारी के साथ हमारे शरीर को दुष्परिणाम पहुंचाता है। सार्वजनिक स्थानों,स्कूल व कंपनी के पास ध्रूमपान अथवा तंबाकू का सेवन करने वाले को जुर्माने से दंडित किए जाने का प्रावधान भी है। जागरूकता कार्यक्रम में राजकीय नर्सिंग स्कूल रोशनाबाद के छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण,कंपनी के अधिकारी,कर्मचारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,रमन सैनी डिप्टी एलडीसी और अपूर्वा चौधरी मौजूद रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

