हरिद्वार,30 मई(आरएनएस)। दर्जाधारी पर्यटन सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जमदग्नि ने ऋषिकुल मैदान स्थित चारधाम निशुल्क पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ कमियां पाई गईं। उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल और सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरि को व्यवस्था सुधारने के दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा पंजीकरण केंद्र की शिकायतें आ रही थीं। समाचार पत्रों के माध्यम से भी अव्यवस्थाओं की जानकारी उपलब्ध हो रही थी। जिसके बाद पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि पानी के कैंपर खाली थे, कुछ पंखे भी बंद पाए गए। यात्रियों द्वारा पानी नहीं मिलने और धीमी रफ्तार में पंजीकरण के आरोप लगाए गए। जिसके कारण यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार चारधाम यात्रा के प्रति बहुत सजग है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं चारधाम यात्रा पर नजर बनाए हुए हैं। पंजीकरण केंद्र में जो भी कमियां है उस पर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से वार्ता की जाएगी। सरकार चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न करवाने के लिए दृढ़ संकल्प है। यात्रियों की किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। कोई अधिकारी लापरवाही करता पाया गया तो कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्या और चारधाम में यात्रियों की संख्या बढऩे पर पंजीकरण रोक दिया जाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

