हरिद्वार,30 मई(आरएनएस)। नगर निगम ने गोवंश को लावारिस अवस्था में छोडऩे के मामले में एक पशुपालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी की शिकायत पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के अनुसार नगर निगम क्षेत्र के सुभाष घाट पर एक लावारिस गोवंश पाया गया। गोवंश के कान में लगे टैग के आधार पर उसकी पहचान की गई। जांच में गोवंश का स्वामी प्रवेश निवासी भूरे की खोल का निकला। जिसके बाद स्थलीय जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि प्रवेश ने गोवंश को खुले में छोड़ रखा है, जिसके चलते वह नगर निगम क्षेत्र में लावारिस घूम रहा था। लावारिस गोवंश के सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने से आमजन, श्रद्धालुओं तथा यातायात के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इससे जनसुरक्षा और लोक व्यवस्था भी प्रभावित होती है। पुलिस ने उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम-2007 के तहत शनिवार को केस दर्ज कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

