रुड़की। अहिल्याबाई होल्कर समाज कल्याण समिति के संरक्षक राजेंद्र पाल सिंह और देवराज पाल ने बताया कि अहिल्याबाई की 301वीं जयंती रविवार को ढंडेरा के दुर्गा माता मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मिलाप नगर, मोहनपुरा, देवी अहिल्याबाई गेट, गोल चौराहा से होकर लक्ष्मी नारायण घाट पर संपन्न होगी। समिति अध्यक्ष रामकुमार पाल ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक तथा अनीता अग्रवाल रहेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

