रुड़की,30 मई(आरएनएस)। तेज हवाओं और आंधी के कारण खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। फसलों के गिर जाने और खेतों में पानी भर जाने से किसान चिंतित हैं। किसान इस्तखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, सुलेमान और शहजाद ने बताया कि तूफान से उनकी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत और भारी लागत लगाकर फसल तैयार की थी, लेकिन आंधी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

