रुड़की,30 मई(आरएनएस)। हरिद्वार विश्वविद्यालय में खेलो स्कूल स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, कई रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। खो-खो के बालक एवं बालिका वर्ग में विद्यालय की टीमों ने रजत पदक जीते, जबकि रस्साकशी और दौड़ प्रतियोगिताओं में भी खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

