रुड़की,30 मई(आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक नर्सिंग छात्र के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के परिजन ने आरोप लगाया है कि कस्बे के एक नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत छात्र ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया तथा उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

