रुड़की,30 मई(आरएनएस)। एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर उसके पुत्र के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम कोलाहेड़ी, थाना तितरो, जिला मुजफ्फरनगर निवासी श्रीपाल ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसका पुत्र कृष्णा झबरेड़ा कस्बे स्थित एक कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है। वह ग्राम भक्तोंवाली में किराये के कमरे में रहता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

