बागेश्वर,30 मई(आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर ग्रामसभा क्वैराली, अमसरकोट में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में अनीता कुमारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को तम्बाकू से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नालसा (जागृति योजना), बाल विवाह, घरेलू हिंसा प्रतिषेध अधिनियम, दहेज को ना कहे, नालसा(मानव वन्य जीव संघर्ष ) योजना, 2025, सुरक्षित बचपन-सुरक्षित भविष्य की जानकारी दी। 18 जुलाई,को होने वाली विशेष लोक अदालत एनआईएक्ट, 21, 22 एवं 23 अगस्त को सवोच्च न्यायालय में होने वाली समाधान समारोह-विशेष लोक अदालत एवं नशे से होने वाले दुष्परिणाम विषय पर विस्तृत जानकारी दी।शिविर में हेम चंद्र तिवारी, प्रभारी समाज कल्याण ने विभागीय योजना की जानाकरी दी। दस लोगों की दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन संबंधी समस्याओं का शिविर स्थल पर निराकरण किया गया। त्रिलोंक चंद्र जोशी, रिटेनर अधिवक्ता ने धारा-12 के तहत नि:शुल्क कानूनी सहायता, विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रिया-कलाप, नालसा हेल्पलाइन नम्बर-15100 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

