बागेश्वर,30 मई(आरएनएस)। कपकोट मार्ग पर अनर्सा के पास एक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। बडेत, कपकोट निवासी 20 वर्षीय कमल सिंह पुत्र आन सिंह और 16 वर्षीय मदन सिंह पुत्र गंगा सिंह बाइक से बागेश्वर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक बोलेरो वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

