रुद्रपुर,30 मई(आरएनएस)। पुलिस ने 4.85 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बरामद बाइक को सीज किया है। शुक्रवार की देर रात्रि शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज जगदीश चन्द्र तिवारी, एएसआई सुरेन्द्र सिह दानू, हरीश चन्द्र ने शक्तिफार्म क्षेत्र में वन शक्ति मन्दिर को जाने वाले रास्ते के पास संदिग्ध बाइक सवार को रोका। उसके पास स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम सूरज राय पुत्र सचिन राय निवासी शिवतला शक्तिफार्म बताया। पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

