गरियाबंद, 31 मई (आरएनएस)। जिला मुख्यालय स्थित न्यू सर्किट हाउस में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने स्टोर रूम से किचन तक अपना फैलाव कर लिया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि स्टोर रूम में रखा बड़ी मात्रा में सामान इसकी चपेट में आ गया। घटना में फ्रिज, अलमारी, सीलिंग फैन सहित अन्य उपयोगी सामग्री जलकर राख हो गई। इससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

