धमतरी, 31 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के धमतरी में घर के छत से 20 फीट नीचे गिरकर युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान अनिल पटेल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है वह शराब पीने का आदी था. घटना के वक्त भी वह शराब के नशे में था. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आमापारा स्थित बनिया तालाब के पास का है. बताया जा रहा है कि घटना के समय वह नशे की हालत में अपने घर की छत पर चढ़ गए थे. इसी दौरान युवक का बैलेंस बिगड़ गया. वह करीब 20 फीट नीचे गिर पड़ा, जिससे शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं।
त्रिपाठी
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

