रुड़की 31 मई (आरएनएस)। भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। रविवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्यामवीर सैनी ने कहा कि आज समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं उच्च अंक हासिल कर अपने परिवार, समाज व स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। कहा कि एक समय था जब शिक्षा के क्षेत्र में समाज कम ही जागरूक था लेकिन जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी समाज के बच्चों ने उसमें तरक्की हासिल की। पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि बीआरएसएसएस ने छात्रों के उत्साहवद्र्धन के लिए अच्छा कदम उठाया है।
ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने कहा कि समाज के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान होना उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता है। संगठन के संस्थापक प्रभारी अरुण कुमार सैनी ने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना है। ताकि समाज से जुड़े बच्चे प्रोत्साहित होकर तरक्की के नए नए आयाम स्थापित कर समाज का नाम रोशन कर सके। इस दौरान बच्चों को नशे की लत से दूर रहने और अपने भविष्य को संवारने के प्रति जागरूक किया। इसके बाद बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संयम सैनी, दीपक सैनी, एडीजीसी क्राइम अनुज सैनी, डॉ. संजय सैनी प्रधान, अश्वनी सैनी, दीपचंद, आदेश सैनी, मनीष सैनी, अमित सैनी, निशांत सैनी, राकेश सैनी, अनुज सैनी, राजेश सैनी, सुभाष सैनी, मलखान सैनी, अशोक सैनी, बिना सैनी, प्रमोद सैनी, सूर्यकांत सैनी, मास्टर प्रवीण सैनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव सैनी और सह संचालक अमित सैनी व दीपचंद सैनी ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

