रुड़की 31 मई (आरएनएस)। दीपक सावित्री ग्लोबल हॉस्पिटल एंड हार्ट केयर, रुड़की के सौजन्य से रविवार को सूर्या एकेडमी पब्लिक स्कूल झबरेड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 130 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर का शुभारंभ विधायक वीरेंद्र जाति, सूर्या एकेडमी के प्रबंधक इसम सिंह चौहान, पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच निशुल्क की गई। इसके अलावा हृदय रोग एवं गुर्दा रोग से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जांचों पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से 50 प्रतिशत की विशेष छूट देने की घोषणा की गई। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि बताया कि शिविर के दौरान 130 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र कुमार, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. कशिश सचदेवा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शीतल, भारत चौहान, राजकुमार चौरसिया, रेखा ठाकुर, परनीता श्रीवास्तव, कीर्ति यादव, विनीत कुमार, कन्हैया केशरी, हरीश नेगी, रजनीश कुमार, आदेश त्यागी और मोहित आदि मौजूद रहें।-
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

