मोती तालाब पारा निवासी नीतू नागवानी पर गबन का आरोप।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर 31 मई (आरएनएस) बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में शहर में गरीब लोगों से सोने के आभूषण लेकर गिरवी कर पैसे ना देकर बेइमानी करने वाले महिला पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना कोतवाली को सूचना मिली कि प्रार्थी की बेटी का स्वास्थ्य खराब होने से पैसे की जरूरत होने पर सूरज नागवानी को सोने के झूमके तौल कराकर कितना राशि में बिक्री होने के लिए सोने का झुमका दिया गया था। जिस पर सूरज नागवानी ने अपनी मां नीतू नागवानी के साथ मिलकर प्रार्थी सोने के झूमके को किसी अन्य व्यक्ति के पास गिरवी रखकर मिले रकम को खुद उपयोग कर लिये प्रार्थी द्वारा सोने के झूमके वापस मांगने पर सोने के झुमका के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं होना ना पैसे देने की राजी थे सोने के झूमके को बेइमानी से गिरवी रखकर स्वयं रकम का उपयोग करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचन में आरोपियों को पूछताछ कर प्रार्थी का सोने के झूमके के संबंध में पूछताछ करने पर लगातार आनाकानी करना तथा किसी प्रकार से विवेचना में सहयोग ना कर सोने के झूमके के रखने के संबंध में सही जानकारी नहीं देने पर उक्त महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

