कोटद्वार 31 मई (आरएनएस)। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जयहरीखाल ब्लॉक के ताड़केश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हरित योग कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि आयुष मंत्रालय के निर्देशन में जनपद में योग को जन आंदोलन का रूप देने के लिए कई गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जनपद मुख्यालय के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में 10 जून तक विशेष योग जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। यूजेवीएन लिमिटेड के ऋषिकेश स्थित बैराज पार्क में पांच जून तक योग पार्क कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

