कोटद्वार 31 मई (आरएनएस)। एससी, एसटी, ओबीसी वैचारिक महासभा जिला पौड़ी गढ़वाल की रविवार को देवी मंदिर के निकट एक प्रतिष्ठान में बैठक हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष आशाराम ने कार्य व्यस्तता और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद का दायित्व किसी अन्य को सौंपने का प्रस्ताव रखा। बैठक में महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष गीता सिंह और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एमएल भारती की मौजूदगी में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भारत भूषण शाह को जिलाध्यक्ष चुना गया। सुषमा सुनहरा को जिला महिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में विकास आर्य, अमन कुमार घाघट, महेश गौतम सहित विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संचालन जिला महासचिव केशीराम निराला और संगठन सचिव प्रमोद कुमार चौधरी ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

