ऋषिकेश 31 मई (आरएनएस)। तीर्थनगरी ऋषिकेश में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। रविवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते हैं, विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में। उन्होंने सभी सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके योगदान को सदैव सम्मान मिलना चाहिए। कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आने वाली पीढिय़ों को भी प्रेरित करते हैं।सम्मानित होने वालों में चंद्रेश्वर में निर्धन बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देने वाली कुमारी श्वेता, छात्र राजनीति में सक्रिय छात्रसंघ सह सचिव तानिया पाल, ईस्कॉन से जुड़ी दीपा देवी एवं सविता त्यागी, कीर्तन मंडली की संगीता वर्मा शामिल रही। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निवेदिता सरकार, पार्षद माधवी गुप्ता, पूर्णिमा तायल, सुधा असवाल आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

