ऋषिकेश 31 मई (आरएनएस)। तीर्थनगरी ऋषिकेश समेत आसपास के क्षेत्रों में रविवार को भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 134वां एपिसोड देखा और सुना। सभी ने कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए संबोधन को युवाओं और देशवासियों के लिए प्रेरणादायक बताया। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के मुनिकीरेती-ढालवाला मंडल के बूथ संख्या 63 पर गंगा तट पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने साधु संतो और भाजपाइयों संग मन की बात कार्यक्रम को देखा और सुना। कार्यक्रम के पश्चात सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि आज देश में सकारात्मक बदलाव की नींव आम लोगों के छोटे-छोटे प्रयासों से रखी जा रही है। प्रधानमंत्री ने आज के संबोधन में पर्यावरण संरक्षण जैसे अहम मुद्दों के प्रति देशवासियों को जागरूक किया और विभिन्न जानकारियां दी है, जो हमारे लिए लाभदायक हैं। उन्होंने युवाओं से नवाचार, आत्मनिर्भरता और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के जरिए विकसित भारत के निर्माण में आगे आने का आह्वान किया। मौके पर महामंडलेश्वर ईश्वर दास, महामंडलेश्वर वृंदावन दास महाराज, महंत रवि शास्त्री आदि उपस्थित रहे?
युवा बनेंगे विकसित भारत के सहभागी: सुबोध
भानियावाला में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को कार्यकर्ताओं संग सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विचार आज के युवाओं को नई दिशा देते हैं। मन की बात के माध्यम से जनसहभागिता, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण का जो संदेश दिया जा रहा है, वही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला बनेगा। मौके पर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, रुद्रप्रयाग पालिकाध्यक्ष संतोष रावत, शुभम रावत, पुरुषोत्तम डोभाल संजय चमोली, अजय उनियाल, अरुण शर्मा, उत्तम लोधी, विशाल छेत्री, रोहित बडोला, पंकज चौधरी आदि रहे।
मोदी के नेतृत्व में हो रहा विकास: प्रेमचंद
श्यामपुर क्षेत्र के बूथ संख्या 137 पर ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं संग मन की बात कार्यक्रम को देखा और सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर श्यामपुर मंडल महामंत्री पंकज जुगलान, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रवि शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र पोखरियाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक जुगलान, पूनम व्यास, पूर्व प्रधान दीपा राणा, रविंद्र रमोला, कोमल नेगी, कुसुम बाजवा, शकुंतला देवी, माधुरी जुगलान, विनोद रावत आदि उपस्थित रहे।
मेयर ने भी सुनी मोदी के मन की बात
बूथ संख्या 71 पर बूथ अध्यक्ष राम सिंह पंवार के आवास पर मेयर शंभू पासवान ने भाजपा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी संग मन की बात कार्यक्रम का 134वां संस्करण देखा और सुना। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बूथ अध्यक्ष दुर्गा जिंदल के निवास पर तथा हरिद्वार सह प्रभारी दीपक धमीजा ने बूथ अध्यक्ष सुधा असवाल के निवास पर स्थानीय नागरिकों संग मन की बात कार्यक्रम सुना।
‘मन की बातÓ से मिलती है प्रेरणा: दीप्ति रावत
डोईवाला। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 105, आदर्श नगर में भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। दीप्ति रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विचार समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर ऋषिकेश मंडल प्रभारी संपूर्ण रावत, बूथ अध्यक्ष पी श्याम, मंडल महामंत्री आदेश पंवार, शक्ति केंद्र संयोजक राजेश भट्ट, भागीरथी ढौंडियाल, राजपाल सिंह नेगी, गायत्री ढौंडियाल, सुंदर लाल उनियाल, महाबीर असवाल, दुर्गा प्रसाद काला, प्रमोद गड़ाकोटी, देव सिंह खाती, महेश पंत आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

