ऋषिकेश 31 मई (आरएनएस)। नेशनल मेडिकोस ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड की ओर से शनिवार को डॉक्टर्स कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों, चिकित्सा शिक्षकों, शोधार्थियों एवं मेडिकल विद्यार्थियों ने भाग लिया। रविवार को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में आयोजित डॉक्टर्स कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। उन्होंने आधुनिक चिकित्सा के साथ भारतीय ज्ञान परम्परा एवं नैतिक मूल्यों के समावेश की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा में नैतिक मूल्यों का समावेश होना जरूरी है। एनएमओ के अध्यक्ष डॉ. आरजी नौटियाल ने चिकित्सा क्षेत्र में भारतीय जीवन मूल्यों एवं सेवा भाव के महत्व पर प्रकाश डाला। एनएमओ के सह सचिव डॉ. योगेश्वरी ने कहा कि नेशनल मेडिकोस ऑर्गेनाइजेशन चिकित्सकों, चिकित्सा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का एक राष्ट्रीय संगठन है, जो चिकित्सा सेवा, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं भारतीय जीवन मूल्यों के समन्वय के लिए कार्यरत है। संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। मौके पर क्षेत्र प्रचारक महेन्द्र, हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विवि के प्रो. भानु दुंगाल, डॉ. अशोक कुमार देवराड़ी, डॉ. भानु, पद्मश्री डॉ. आरके जैन, डॉ. गीता खन्ना, डॉ. नीलाम्बर भट्ट, डॉ. हिमांशु ऐरण, डॉ. अभय, डॉ. मनीष पाण्डेय, डॉ. विनोद क्षेत्री, डॉ. रीता, डॉ. अमन भारद्वाज, डॉ. अंजलि, डॉ. एसडी जोशी, डॉ. अनुज सिंघल, पद्मश्री डॉ. बीके संजय, डॉ. प्रदीप पांडेय, डॉ. आलोक जैन, डॉ. महेश खैतान, डॉ. विजय भंडारी, डॉ. अनंत नारायण, डॉ. दौलत, डॉ. अनिल जोशी, डॉ. पवनिष, डॉ. तरुण मित्तल, डॉ. प्रवीण जिंदल आदि रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

