ऋषिकेश 31 मई (आरएनएस)। मुए थाई एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड के तत्वावधान एवं उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के निर्देशन में 1-4 जून तक हल्द्वानी में “7वीं नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप-2026” होगी। जिसमें उत्तराखंड की ओर से ऋषिकेश के 20 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड टीम की मुख्य मुए थाई कोच प्रज्ञा जोशी ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ऋषिकेश के 20 प्रतिभाशाली खिलाड़ी उत्तराखंड की टीम का हिस्सा होंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश के 59 खिलाड़ी उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। चैंपियनशिप उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के निर्देशन में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश सरकार की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य द्वारा किया जाएगा । उत्तराखंड मार्शल आट्र्स एकेडमी के उत्तराखंड टीम में चयनित खिलाडिय़ों में ऋषिकेश से नितिका पंत, मनस्वी, सौम्या गैरोला, अश्मिका कुकरेती, उन्नति रावत, तेजस सिंह, मानसी, रोहित, प्रतिष्ठा रावत, अक्षत बुटोला, अभिषेक, अश्मित, कार्तिक श्रीवास्तव, पार्थ नेगी, अनिरुद्ध, स्वराज गैरोला, आदर्श कंडारी, अरुज पंत, सक्षम गोसाई शामिल हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

