-सरयू तट पर महापौर ने नगर आयुक्त संग की सफाई, विधायक समेत सैकड़ों जनप्रतिनिधियों व संभ्रांतजन ने लिया हिस्सा
अयोध्या। स्वच्छ और सुंदर अयोध्या के संकल्प को साकार करने के लिए रविवार को नगर निगम ने एक रविवार, हर परिवार करे गंदगी पर वार अभियान चलाया तो शहर में अभूतपूर्व जनसहभागिता देखने को मिली। हाथों में झाड़ू और स्वच्छता का संदेश लिए हजारों नागरिक, पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, व्यापारी संगठन, विद्यार्थी और स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य सड़कों पर उतर आए। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार संग लता चौक से सरयू तट तक झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की।
रविवार को प्रात:काल 7.00 बजे से शहर के विभिन्न वार्डों, प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों एवं बाजारों में सफाई अभियान चलाया गया। लोगों ने अपने घरों, मोहल्लों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। अभियान के दौरान अयोध्या वासियों ने ने कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ भी ली।
अभियान में प्रमुख रूप से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, चंद्रभानु पासवान, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बृजेंद्र सिंह, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य दानपति तिवारी आदि ने अभियान में भागीदारी की। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पाण्डेय ने बताया कि जनसहभागिता और उत्साह से परिपूर्ण इस महाअभियान ने अयोध्या में स्वच्छता के प्रति नई चेतना का संचार किया। अभियान में राम का घर के प्रबंधक आलोक सिंह राना, उम्मीद संस्था की रीना सिंह उम्मीद संस्था की रुचिरा सिंह, शैल कुमारी, जोगिंदर कौर, आशीष कौर आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। कौशलपुरी कॉलोनी में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, पार्षद धर्मवीर, ब्रजनाथ सिंह, डॉ. बीएन राय, एसके तिवारी, श्यामेश कुमार सिंह, सूर्यभान सिंह, पूनम सिंह, संध्या सिंह, राधिका सिंह, उषा राय, किरण तिवारी, नमीता वर्मा, कुमारी पूनम, सरोज सिंह, सहायक नगर आयुक्त सौरभ नाथ, अरुण प्रताप सिंह, रमेश कनौजिया, प्रदीप कुमार वर्मा सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कबीर नगर व अश्विनीपुरम वार्ड में सफाई अभियान चलाया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव की अगवाई में जिला अस्पताल परिसर में सफाई कर अभियान को सफल बनाया। सफाई अभियान में शामिल विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने कहा कि लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता लाने में चिकित्सकों की भूमिका काफी अहम है। सफाई अभियान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश सिंह, डॉ. नानक शरन, डॉ. रामकिशोर, डॉ. राजेंद्र बनौधा के अलावा नर्सिंग संवर्ग की पूनम गुप्त, संध्या रजक, नंदिता शुक्ल, फार्मासिस्ट यूनियन के हनुमंत दुबे, संजय गुप्त आदि शामिल थे। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। कायस्थ विकास संस्थान के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष जयप्रकाश श्रीवास्तव ने सोलापुरी मोहल्ले की सड़कों पर सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थान, व्यापारिक संस्थान, वशिष्ठ फाउंडेशन समेत कई सांस्कृतिक संगठन, निषाद समाज सहित विभिन्न जातीय संगठन, तीर्थ पुरोहित संगठन, सत्य साईं समाज, ब्रह्माकुमारी संस्थान आदि ने अभियान में पूरी तन्मयता से भागीदारी की।
पांच सौ स्थानों पर चला सामूहिक स्वच्छता अभियान – महापौर
-महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि जब पूरा समाज मिलकर स्वच्छता के लिए आगे आता है, तब शहर की तस्वीर बदल जाती हैं। वह सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र के लगभग पांच सौ स्थानों पर एक साथ सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें 25 हजार नगर वासियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में भागीदारी के लिए 60 वार्डों के 54 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि नगर के सभी 60 वार्डों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। इस मौके पर अपर नगर भारत भार्गव मौजूद थे। महापौर ने राम के घर के प्रबंधक आलोक सिंह राना एवं इंद्रजीत शुक्ल समेत कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वाले सहयोगियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

