हल्द्वानी 31 मई (आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल की रविवार को हुई बैठक में संगठन का विस्तार कर पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं। डीडी पंत पार्क, नैनीताल रोड में आयोजित बैठक में मोहन सिंह नेगी को जिला उपाध्यक्ष के साथ कोषाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वहीं, उत्तम सिंह बिष्ट को जिला महामंत्री के साथ संयुक्त संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। रंगकर्मी शम्भू दत्त साहिल को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस अवसर पर केंद्रीय प्रचार मंत्री श्याम सिंह नेगी, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष हरीश मेवाड़ी, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट, मदन सिंह मेर, जिला उपाध्यक्ष कैप्टन महेश चन्द्र तिवाड़ी, एन.डी. तिवाड़ी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक भारती मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

