हल्द्वानी 31 मई (आरएनएस)। पर्यटक सीजन चरम पर पहुंचने लगा है। रविवार को बसों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों ने सिर्फ नैनीताल जाने-आने के लिए 72 चक्कर लगाए। काठगोदाम डिपो की दो बसों में खराबी आने और लंबा जाम लगने के कारण इससे अधिक बसें नैनीताल नहीं भेजी जा सकीं।हल्द्वानी रोडवेज डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि हल्द्वानी से सामान्य दिनों में आठ बसें नैनीताल भेजी जाती हैं। वहीं रविवार को 12 बसों ने 32 ट्रिप लगाए। जबकि, काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश चंद्र पंत ने बताया कि दस बसों ने 40 चक्कर लगाए। दो बसों में तकनीकि खराबी आने के कारण इसका संचालन नहीं हो सका।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

