हल्द्वानी 31 मई (आरएनएस)। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो शेयर करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक ने फेसबुक पर बाल यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री को प्रसारित किया था।मामला नई बस्ती हल्द्वानी का है। यहां के रहने वाले नासिर पर अपने फेसबुक पेज के जरिए चाइल्ड पोर्नोग्राफी (बाल यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री) के वीडियो प्रसारित करने का आरोप है। एनसीआरबी ने इसे ट्रेक किया और नैनीताल पुलिस को जांच के लिए भेजा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

