हल्द्वानी 31 मई (आरएनएस)। देहरादून के आमवाला स्थित मल्टीपरपज हॉल में बीते 29 और 30 मई को आयोजित 7वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में नैनीताल जनपद के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 46 पदकों के साथ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जनपदों से आए 250 से अधिक खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पेंचक सिलाट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले जूनियर खिलाड़ी आगामी जून माह में नासिक (महाराष्ट्र) में आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। वहीं, सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी जुलाई माह में मेघालय में आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ नैनीताल के अध्यक्ष राकेश कुमार, सचिव आरती गोसाई, टीम कोच रीता भंडारी, दीपक सिंह ने खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर खुशी जताई.
ये हैं विजेता: –
बालक वगर्:
स्वर्ण पदक: करन सिंह (जूनियर), चैतन्य (जूनियर), पार्थ (प्री-टीन), आयुष (जूनियर), करन मेहता (जूनियर), कृष्णा (मचान), मयंक (प्री-जूनियर), अभिनव (प्री-टीन), नक्ष (मचान), आदित (मचान) और दीपक (सीनियर)।
रजत पदक: लक्ष्य, विशेष, यशवंत, कार्तिक, दीक्षांत, जतिन, योगेन्द्र (सभी प्री-टीन व प्री-जूनियर) तथा प्रत्यक्ष (सीनियर)।
कांस्य पदक: रौशन, कुणाल, अनुराग (प्री-जूनियर), भावेश, तरुण (जूनियर), तन्मय (मचान) तथा दक्ष व अमन (सीनियर)।
बालिका वगर्:
स्वर्ण पदक: रीता, बबिता, पलाक्षी, मान्या, नियति, अवंतिका, अवनी, ईशा और ख्याति।
रजत पदक: भव्या, परी, दीपिका, अद्वैता, राशि, काव्या और अद्रिजा।
कांस्य पदक: अनुष्का, गरिमा और पंखुड़ी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

