पिथौरागढ़ 31 मई (आरएनएस)। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय जाजर चिंगरी में समर कैम्प जारी है। प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर जोशी ने बताया 27 मई से 2 जून तक आयोजित समर कैम्प में बच्चों को अनेक विषयों के बारे में जानकारी दी जा रही है। कहा कैंप में विद्यार्थियों को मशरूम उत्पादन, रोजगार परक शिक्षा, वाद्य यंत्र, भोजन बनाना, कम्प्यूटर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अन्य प्रदेशों की भाषा सहित छात्र अपने – अपने अनुभव और स्किल साझा कर रहे है। प्रधानाचार्य जोशी ने कहा ग्रीष्म कालीन अवकाश में इस तरह के कैम्प कर के छात्रों को निपुण बनाने का यह अवसर सराहनीय है। जोशी ने कैंप में सहयोग करने के लिए ग्राम प्रधान, अभिभावकों व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरीश चंद की सराहना की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

