पिथौरागढ़ 31 मई (आरएनएस)। नगर पालिका परिषद की ओर से लोगों को नि:शुल्क कूड़ेदान वितरित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने स्वछता अभियान के तहत नगर में कूड़ेदान वितरित किए। इस दौरान लाभार्थियों को सूखे व गीले कूड़े को डालने के लिए अलग-अलग कूड़ेदान दिए गए। अध्यक्ष चुफाल ने कहा की नगर को स्वच्छ रखने में जनता की सहभागिता जरुरी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

