काशीपुर(आरएनएस)। मंडी समिति कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी हरि सिंह रविवार को सेवानिवृत हो गए। उनकी सेवानिवृत्त पर समिति कार्यालय में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही उनके कार्यकाल की प्रशंसा की गई। मंडी सचिव शैलेंद्र माहरा ने उनके भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हरि सिंह के रहते उन्हें कभी किसी तरह की परेशानी नहीं आई। मंडी कर्मियों ने हरि सिंह को फूलमाला पहनाकर विदा किया। यहां मंडी सचिव शैलेंद्र माहरा, मंडी लिपिक ध्यान सिंह, लेखाकार केसी आर्य, हादी हसन आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

