देहरादून 31 मई (आरएनएस)। साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खाते से 98 हजार रुपये उड़ा लिए। सी-ब्लॉक रेसकोर्स निवासी 74 वर्षीय अचलानंद चंदोला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मई की दोपहर करीब दो बजे वह घर पर ही थे। अचानक उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और कुछ देर बाद खुद ही चालू हो गया। कुछ समय बाद जब उन्होंने फोन देखा तो उनके नंबर पर बैंक खाते से 98 हजार रुपये कटने का मैसेज आया हुआ था। जबकि उन्होंने किसी को कोई पेमेंट नहीं किया था। ठगी का शक होने पर पीडि़त बैंक पहुंचे। मैनेजर ने बताया कि उनके खाते से यह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुआ है। अज्ञात ठगों ने बिना उनकी जानकारी के इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से यह रकम निकाली है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि शिकायत पर शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

