रुद्रपुर 1 जून (आरएनएस)। ऊर्जा निगम की तहरीर पर पुलिस ने बिजली चोरी के आरोप में छह उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार को पंतनगर विद्युत वितरण खंड के अपर अभियंता प्रदीप सिंह खाती ने ऊर्जा निगम की टीम के साथ गोकुल नगर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की। टीम ने अशोक कुमार, जावेद अंसारी, कलीम अंसारी, राकेश कुमार, राजेश कुमार, यूनुस के परिसर में बिजली चोरी पकड़ी। निगम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

