बागेश्वर 1 जून (आरएनएस)। सरयू नदी में करोड़ों की लगात से बाढ़ सुरक्षा के कार्य होंगे। इससे नदी से होने वाले कटाव के खतरे कम होंगे। सरकारी संपत्ति के साथ ही लोगों की संपत्ति की भी सुरक्षा होगी। क्षेत्रीय विधायक ने निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। कहा कि आपदा प्रबंधन एवं जनसुरक्षा के प्रति सरकार कटिबद्ध है। केदारेश्वर मैदान में सोमवार को विधायक ने राज्य आपदा न्यूनीकरण मद से 12 करोड़, 13 लाख की लागत से सरयू नदी से बाढ़ सुरक्षा कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना सरयू नदी से होने वाले कटाव एवं बाढ़ के खतरे को कम करने में सहायक सिद्ध होगी तथा क्षेत्र की आबादी, कृषि भूमि एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। सरयू नदी से होने वाले कटाव एवं बाढ़ की समस्या से क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत प्रदान करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक एवं जनहितकारी पहल है। कहा कि जनकल्याण और विकास के संकल्प के साथ हम कपकोट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गीता ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख कपकोट भावना शाही, मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, चम्पा देवी, मंडल अध्यक्ष शिखर हरीश कोरंगा, राम सिंह कोरंगा, प्रताप कठायत, भुवन गडिय़ा, ओम प्रकाश ऐठानी, गिरीश जोशी, सभासद गजेंद्र कपकोटी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

