बागेश्वर 1 जून (आरएनएस)। जनपद में लगातार हो रही बारिश तथा बढ़ती आपदा संभावनाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने सोमवार को जिला आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध संसाधनों, संचार उपकरणों, अभिलेखों तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। डीएम ने आपदा परिचालन केंद्र में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए 24 घंटे सतर्क एवं सक्रिय रहें तथा किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पूर्ण तत्परता बनाए रखी जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

