बागेश्वर 1 जून (आरएनएस)। आयुर्वेद विभाग ने विभिन्न संवर्गों के कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्राथमिक चिकित्सा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शुभारंभ जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्षेत्रान्तर्गत कार्यरत कार्मिकों को उनके दायित्वों एवं नवीनतम कार्यप्रणालियों के संबंध में जानकारी देना है। एक होटल में कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं को जनसमुदाय में गैर-संचारी रोगों के चिह्नीकरण, आयुर्वेद चिकित्सा एवं परिचर्या के प्रचार-प्रसार, योग को जन-जन तक पहुंचाने की जानकारी दी। विभाग द्वारा निर्धारित 10 प्रमुख इंडिकेटर्स पर प्रभावी कार्य करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
वार्ड बॉय को प्राथमिक चिकित्सा, रोगी देखभाल एवं बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। वहीं फार्मेसी अधिकारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, रिपोर्टिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. एजल पटेल, डॉ. संजय आगरी एवं डॉ. पूजा वर्मा द्वारा प्रतिभागियों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. एजल पटेल द्वारा किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

