बागेश्वर 1 जून (आरएनएस)। कपकोट पुलिस ने नाबालिग के दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायलय के आदेश के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 29 मई को पुलिस को दी तहरीर के बाद पुलिस ने कर्मी गांव निवासी उमेश सिंह पुत्र हीरा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। टीम ने रविवार की शाम आरोपी को गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

