बागेश्वर 1 जून (आरएनएस)। पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह ने रक्तदान कर अस्तपाल में भर्ती महिला की जान बचाने में मदद की है। जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला की स्थिति सोमवार को अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को बचाने के लिए तुरंत ओ -पॉजिटिव ब्लड की व्यवस्था करने को कहा। जब परिजनों को कहीं ब्लड नहीं मिला, सोशल मीडिया पर जैसे ही यह सूचना मिली सीओ साह ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर पीडि़ता के लिए रक्तदान किया। सीओ अजय शाह पूर्व में भी कई बार रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचा चुके हैं। समय पर इलाज हेतु रक्त मिलने पर बीमार महिला के परिजनों ने सीओ के प्रति आभार जताया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

