रुड़की 1 जून (आरएनएस)। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सिविल अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर डॉक्टर पर पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजयंती का फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र बनाने का आरोप लगाया। कहा कि इसी आधार पर युवक को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। बाद में उन्होंने सीएमएस को पत्र देकर वैजयंती का दोबारा मेडिकल कराने और मामले की जांच की मांग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

