रुड़की 1 जून (आरएनएस)। एसआईआर के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम ने सभी कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि के भीतर सही तरीके से अपना काम निपटाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी बीएलओ के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वे सर्वे या जांच के दौरान प्रत्येक घर पर कम से कम तीन बार जरूर जाएं। ताकि बाद में कोई भी नागरिक यह शिकायत न कर सके कि उनके घर पर कोई संबंधित कर्मचारी नहीं आया था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा ड्यूटी पर तैनात बीएलओ के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार किया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सहायक नोडल अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी बीएलओ को कार्य की बारीकियों से अवगत कराया गया है। सरकार द्वारा इस कार्य के लिए एक निश्चित समय सीमा तय की गई है और उसी समय सीमा के अंदर काम पूरा करना अनिवार्य है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

