रुड़की 1 जून (आरएनएस)। तापमान में गिरावट दर्ज होने से मौसम सुहावना बना रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन हवा में नमी बढऩे के कारण उमस बनी रही। आईआईटी की कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। तापमान में कमी आने से दिनभर लोगों को लू के थपेड़ों से राहत मिली।मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सुबह के समय सापेक्षिक आद्र्रता 71 प्रतिशत और शाम को 45 प्रतिशत दर्ज की गई। नमी का स्तर बढऩे से दोपहर के समय लोगों को हल्की उमस का सामना करना पड़ा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

