रुड़की 1 जून (आरएनएस)। कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी में उद्यान विभाग के वित्तीय सहयोग से उद्यानिकी उद्यमिता विकास विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक एवं कृषि अभियंता इंजीनियर उमेश कुमार सक्सेना ने किसानों को पॉलीहाउस, ड्रिप सिंचाई और पॉलीमल्चिंग जैसी संरक्षित खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन को आय बढ़ाने वाले उद्यमों के रूप में अपनाने पर जोर दिया। डॉ. रेनू ने उन्नत सब्जी उत्पादन, गुणवत्तायुक्त बीज चयन और मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक विधियों पर चर्चा की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

