रुड़की 1 जून (आरएनएस)। भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. संगीता सिंह ने कहा कि परिषद सेवा के साथ भावी पीढ़ी को संस्कार देने का कार्य करती है। सोमवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंघल ने कहा कि भारत विकास परिषद में भावी पीढ़ी को विशेष रूप से युवाओं को संस्कार देने के साथ-साथ राष्ट्र प्रथम की भावना विकसित की जाती है। प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग ने नवीन दायित्वधारियों को शपथ दिलाकर उन्हें गत वर्ष से भी श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

