रुड़की 1 जून (आरएनएस)। क्वांटम विश्वविद्यालय के मीडिया स्टडीज़ एंड डिज़ाइन विभाग में बोर्ड ऑफ स्टडीज़ की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव भी मनाया गया। कार्यक्रम में मीडिया और शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप तथा शिक्षा की नई चुनौतियों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में बताया गया कि 30 मई 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रकाशित उदन्त मार्तण्ड भारत का पहला हिन्दी समाचार पत्र था। इसी ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में हिन्दी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष का आयोजन किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

